Login
Login

RBSE Solution for Class 7 Sanskrit Chapter 13 अमृतं संस्कृतम्

Spread the love

RBSE Solution for Class 7 Sanskrit Chapter 13 अमृतं संस्कृतम्

RBSE Solution for Class 7 Sanskrit Chapter 13 अमृतं संस्कृतम्

कठिन शब्दार्थ, हिन्दी अनुवाद एवं व्याख्या

पाठ-परिचय – प्रस्तुत पाठ में संस्कृत-भाषा के महत्त्व का वर्णन किया गया है। संस्कृत-भाषा संसार की सबसे प्राचीन भाषा है। यह भाषा अनेक भाषाओं को जन्म देने वाली है। प्राचीन ज्ञान-विज्ञान संस्कृत-भाषा में ही सुरक्षित है। वास्तव में संस्कृत-भाषा के कारण ही भारत विश्व-गुरु कहलाता है। संस्कृत भाषा में ही हमारी संस्कृति सुरक्षित है।

1. विश्वस्य उपलब्धासु भाषासु …………………………………………. संस्कृतं संस्कृतिस्तथा। 

हिन्दी अनुवाद – संसार की उपलब्ध भाषाओं में संस्कृत-भाषा सबसे प्राचीन भाषा है। यह भाषा अनेक भाषाओं की माता (जन्म देने वाली) मानी गई है। प्राचीन ज्ञान और विज्ञान का खजाना इसी में सुरक्षित है। संस्कृत के महत्त्व के विषय में किसी ने कहा भी है- “भारत की दो प्रतिष्ठाएँ हैं-संस्कृत तथा संस्कृति।” 

पठितावबोधनम् :
निर्देशः – उपर्युक्तं गद्यांशं पठित्वा एतदाधारितप्रश्नानाम् उत्तराणि यथानिर्देशं लिखतप्रश्ना :
(क) विश्वस्य भाषासु प्राचीनतमा भाषा का अस्ति? (एकपदेन उत्तरत) 
(ख) संस्कृतभाषा अनेकाषां भाषाणां का मता? (एकपदेन उत्तरत)
(ग) भारतस्य द्वे प्रतिष्ठे के स्त:? (पर्णवाक्येन उत्तरत) 
(घ) ‘ज्ञानविज्ञानयोः’ इति पदस्य गद्यांशे विशेषणपदं किम् अस्ति?
(ङ) ‘माता’ इति पदस्य गद्यांशे पर्यायपदं किम्? 
उत्तराणि
(क) संस्कृतभाषा।
(ख) जननी। 
(ग) ‘संस्कृतं तथा संस्कृतिः’ भारतस्य द्वे प्रतिष्ठे स्तः। 
(घ) प्राचीनयोः।
(ङ) जननी।

2. इयं भाषां अतीव वैज्ञानिकी …………………………………… इत्यादीनि उल्लेखनीयानि। 

हिन्दी अनुवाद – यह भाषा अत्यधिक वैज्ञानिक है। कुछ कहते हैं कि संस्कृत ही कम्प्यूटर के लिए सर्वोत्तम भाषा है। इसका साहित्य वेदों से, पुराणों से, नीतिशास्त्रों से और चिकित्साशास्त्र आदि से समृद्ध है। कालिदास आदि विश्वकवियों का काव्य-सौन्दर्य अतुलनीय है। कौटिल्य (चाणक्य) के द्वारा रचित अर्थशास्त्र संसार में प्रसिद्ध है। गणितशास्त्र में शून्य का प्रतिपादन सबसे पहले आर्यभट्ट ने किया था। चिकित्साशास्त्र में चरक और सुश्रुत का योगदान विश्व-प्रसिद्ध है। संस्कृत में जो अन्य शास्त्र हैं, उनमें वास्तुशास्त्र, रसायनशास्त्र, अन्तरिक्ष-विज्ञान, ज्योतिषशास्त्र, विमानशास्त्र आदि उल्लेखनीय हैं।

पठितावबोधनम्प्रश्ना :
(क) चिकित्साशास्त्रे कयो : योगदानं विश्वप्रसिद्धम्? (एकपदेन उत्तरत) 
(ख) गणितशास्त्रे शून्यस्य प्रतिपादनं सर्वप्रथमं क: अकरोत्? (एकपदेन उत्तरत) 
(ग) संस्कृतं कस्य कृते सर्वोत्तमा भाषा अस्ति? (पूर्णवाक्येन उत्तरत) 
(घ) ‘संसारे’ इत्यर्थे गद्यांशे किं पदं प्रयुक्तम्?
(ङ) ‘विद्यन्ते’ इति क्रियापदस्य गद्यांशे कर्तृपदं किम्? 
उत्तराणि : 
(क) चरकसुश्रुतयोः।
(ख) आर्यभटः। 
(ग) संस्कृतं सङ्गणकस्य कृते सर्वोत्तमा भाषा अस्ति। 
(घ) जगति।
(ङ) शास्त्राणि।

3. संस्कृते विद्यमानाः सूक्तयः ………………………………………… सम्यक शिक्षयति। 

हिन्दी अनुवाद – संस्कृत में विद्यमान सूक्तियाँ उन्नति के लिए प्रेरित करती हैं, जैसे-सत्य की ही विजय होती है, सम्पूर्ण धरती ही (मेरा) परिवार है, विद्या से अमृत की प्राप्ति होती है, कर्म में कुशलता ही योग है, आदि। सभी प्राणियों में अपने समान ही व्यवहार करने के लिए संस्कृत भाषा अच्छी प्रकार से शिक्षा देती है। 

पठितावबोधनम्प्रश्ना :
(क) कया अमृतम् अश्नुते? (एकपदेन उत्तरत) 
(ख) योगः केषु कौशलम्? (एकपदेन उत्तरत) 
(ग) किं कर्तुं संस्कृतभाषा सम्यक् शिक्षयति? (पूर्णवाक्येन उत्तरत) 
(घ) ‘विद्यमानाः’ इति विशेषणस्य गद्यांशे विशेष्यपदं किम् अस्ति?
(ङ) ‘कर्तुम्’ इति पदे कः प्रत्ययः? 
उत्तराणि : 
(क) विद्यया।
(ख) कर्मसु। 
(ग) सर्वभूतेषु आत्मवत् व्यवहारं कर्तुं संस्कृतभाषा सम्यक् शिक्षयति।।
(घ) सूक्तयः।
(ङ) तुमुन्।

4. केचन कथयन्ति यत् ………………………………… परिष्कारः भवेत्। 
उक्तञ्चअमृतं संस्कृतं मित्र! ………………………… ज्ञानविज्ञानपोषकम्।। 

अन्वयः – (हे) मित्र! संस्कृतम् अमृतं सरसं सरलं वचः (अस्ति)। भाषासु महनीयं यद् ज्ञानविज्ञानपोषकम् (अस्ति )।

हिन्दी अनुवाद – कुछ (लोग) कहते हैं कि संस्कृत भाषा में केवल धार्मिक साहित्य है-यह धारणा उचित (ठीक) नहीं है। संस्कृत-ग्रन्थों में मानव-जीवन के लिए विभिन्न विषय समाविष्ट हैं। महापुरुषों की बुदिउत्तम लोगों का धैर्य और सामान्य लोगों की जीवन-पद्धति का वर्णन हुआ है। इसलिए हमें संस्कृत अवश्य पढ़नी चाहिए। उससे मनुष्य और समाज का परिष्कार होगा। और कहा भी गया है हे मित्र! संस्कृत अमृत है, सरस और सरल वचन है। जो कि भाषाओं में महान् है और ज्ञान-विज्ञान की समर्थक है। 

पठितावबोधनम् – 

प्रश्ना :
(क) संस्कृतग्रन्थेषु कस्मै विविधाः विषयाः समाविष्टाः सन्ति? (एकपदेन उत्तरत) 
(ख) अस्माभिः किम् अवश्यमेव पठनीयम्? (एकपदेन उत्तरत)
(ग) संस्कृतग्रन्थेषु के विषयाः वर्णिताः सन्ति? (पूर्णवाक्येन उत्तरत) 
(घ) ‘धार्मिकम्’ इति विशेषणस्य गद्यांशे विशेष्यपदं किं प्रयुक्तम्?
(ङ) ‘धैर्यम्’ इत्यर्थे गद्यांशे किं पदम् आगतम्? 
उत्तराणि : 
(क) मानवजीवनाय।
(ख) संस्कृतम्।
(ग) संस्कृतग्रन्थेषु महापुरुषाणां मतिः, उत्तमजनानां धृतिः, सामान्यजनानां च जीवनपद्धतिः विषयाः वर्णिताः सन्ति। 
(घ) साहित्यम्।
(ङ) धृतिः। 

पाठ के कठिन-शब्दार्थ: –

  • भाषेयम् (भाषा + इयम्) = यह भाषा। 
  • मता = मानी गई है।
  • निधिः = खजाना। 
  • विचार्य = विचार कर। 
  • वाङ्मयं = साहित्य। 
  • अनुपमम् = अतुलनीय। 
  • जगति = संसार में। 
  • रसायनशास्त्रम् = रसायनशास्त्र। 
  • खगोलविज्ञानम् = अन्तरिक्षविज्ञान। 
  • धृतिः = धैर्य। 
  • पोषकम् = समर्थक। 
  • अभ्युदयाय = उत्कर्ष के लिए। 
  • वसुधैव (वसुधा + एव) = पृथ्वी ही। 
  • अश्नुते = प्राप्त करता है। 
  • वचः = वाणी। 
  • महनीयम् = आदरणीय।

पाठ्यपुस्तक प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत –

बहीनाम् – सङ्गणकस्य
चिकित्साशास्त्रम् – वैशिष्ट्यम्
भूगोलशास्त्रम् – वाङ्मये
विद्यमानाः – अर्थशास्त्रम्
उत्तर:
स्वयं उच्चारण करें।

प्रश्न 2.
प्रश्नानाम् एकपदेन उत्तराणि लिखत –

(क) का भाषा प्राचीनतमा ?
(ख) भारतीयसंस्कृतेः रक्षणं केन सम्भवति ?
(ग) चाणक्येन रचितं शास्त्रं किम् ?
(घ) कस्याः भाषायाः काव्यसौन्दर्यम् अनुपमम् ?
(ङ) शून्यस्य प्रतिपादनं कः अकरोत् ?
उत्तर:
(क) संस्कृतभाषा .
(ख) संस्कृतेन
(ग) अर्थशास्त्रम्
(घ) संस्कृतभाषायाः
(ङ) भास्कराचार्यः।

प्रश्न 3.
प्रश्नानाम् उत्तराणि एकवाक्येन लिखत –

(क) भारतसर्वकारस्य राजचिह्ने किं लिखितम् अस्ति ?
(ख) संस्कृतस्य वाङ्मयं कैः समृद्धमस्ति ?
(ग) संस्कृतस्य सूक्तयः केन रूपेण स्वीकृताः सन्ति ?
(घ) अस्माभिः संस्कृतं किमर्थ पठनीयम् ?
उत्तर:
(क), ‘सत्यमेव जयते’ इति भारतसर्वकारस्य राजचिह्न लिखितम् अस्ति।
(ख) संस्कृतस्य वाङ्मयं वेदैः, पुराणैः, नीतिशास्त्रैः, चिकित्साशास्त्रादिभिः समृद्धमस्ति।
(ग) संस्कृतस्य सूक्तयः ध्येयवाक्यरूपेण स्वीकृताः सन्ति।
(घ) अस्माभिः संस्कृतं पठनीयम् येन मनुष्यस्य समाजस्य च परिष्कारः भवेत्।

प्रश्न 4.
इकारान्त-स्त्रीलिङ्गशब्दरूपम् अधिकृत्य रिक्तस्थानानि पूरयत

उत्तर:

प्रश्न 5.
रेखालानि पानि अधिकृत्य प्रनिगाण सरा –

(क) संस्कृते ज्ञानविज्ञानयोः निधिः सुरक्षितोऽस्ति।
(ख) संस्कृतमेव सङ्गणकस्य कृते सर्वोत्तमा भाषा।
(ग) शल्यक्रियायाः वर्णनं संस्कृतसाहित्ये अस्ति।
(घ) वरिष्ठान प्रति अस्माभिः प्रियं व्यवहर्त्तव्यम्।
उत्तर:
(क) संस्कृते ज्ञानविज्ञानयोः कः सुरक्षितोऽस्ति?
(ख) संस्कृतमेव कस्य कृते सर्वोत्तमा भाषा ?
(ग) शल्यक्रियायाः वर्णन कस्मिन् अस्ति ?
(घ) कान् प्रति अस्माभिः प्रियं व्यवहर्तव्यम् ?

प्रश्न 6.
उदाहरणानुसारं पदानां विभक्तिं वचनञ्च लिखत

प्रश्न 7.
यथायोग्य संयोज्य लिखत

उत्तर:

बहुविकल्पी प्रश्न

निम्नलिखितानां प्रश्नानाम् शुद्धम् उत्तरं चित्वा लिखत –

प्रश्न 1.
चरकसुश्रुतयोः योगदान कस्मिन् क्षेत्रे अस्ति?
(क) गणिते
(ख) चिकित्साशास्त्रे
(ग) ज्योतिषशास्त्रे
(घ) वेदान्ते।
उत्तर:
(ख) चिकित्साशास्त्रे

प्रश्न 2.
चाणक्यस्य प्रसिद्धा रचना का अस्ति?
(क) अर्थशास्त्रम्
(ख) विष्णुपुराणम्
(ग) पञ्चतन्त्रम्
(घ) नीतिशतकम्।
उत्तर:
(क) अर्थशास्त्रम्

प्रश्न 3.
‘सत्यमेव जयते’ इति सूक्तिः कुत्र प्रयुक्ता?
(क) भारतसर्वकारस्य राजचिह्न
(ख) दूरदर्शने
(ग) जीवनबीमानिगमस्य चिह्न
(घ) पत्रालये।
उत्तर:
(क) भारतसर्वकारस्य राजचिह्न

प्रश्न 4.
‘महापुरुषाणाम् पदे कः मूलशब्दः ?
(क) महान्
(ख) पुरुषः
(ग) महान् पुरुषः
(घ) महापुरुष।
उत्तर:
(घ) महापुरुष।

प्रश्न 5.
‘कथयन्ति’ पदे कः पुरुषः ?
(क) प्रथमः
(ख) द्वितीयः
(ग) उत्तमः
(घ) मध्यमः।
उत्तर:
(क) प्रथमः

प्रश्न 6.
‘वाङ्मयम्’ पदस्य समानार्थकपदं किम् अस्ति ?
(क) संगीतम्
(ख) साहित्यम् ।
(ग) संस्कृतम्
(घ) वैदिकः।
उत्तर:
(ख) साहित्यम् ।

सारांश

1. विश्वस्य सर्वासु …………. संस्कृतिस्तथा । (पृष्ठ 69)

हिन्दी सरलार्थ – विश्व की सभी भाषाओं में संस्कृत भाषा सबसे प्राचीन भाषा है। यह भाषा बहुत-सी भाषाओं की जननी मानी गई है। इसी भाषा में ज्ञान और विज्ञान का भंडार सुरक्षित है। जैसा कि कहा गया है-भारत की दो प्रतिष्ठाएँ है-संस्कृत और संस्कृति।

2. अस्याः भाषायाः ………… उल्लेखनीयम्। (पृष्ठ 69)

हिन्दी सरलार्थ – इस भाषा की वैज्ञानिकता का विचार करके ही कम्प्यूटर विशेषज्ञ कहते हैं कि संस्कृत ही कम्प्यूटर के लिए सबसे उत्तम भाषा है। इसका साहित्य वेदों, पुराणों, नीतिशास्त्रों, चिकित्साशास्त्र आदि से समृद्ध है। कालिदास जैसे विश्व कवियों का काव्य सौन्दर्य अनुपम है। चाणक्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र संसार में प्रसिद्ध है। गणितशास्त्र में शून्य का प्रतिपादन सबसे पहले भास्कराचार्य ने सिद्धान्तशिरोमणि में किया। चिकित्साशास्त्र में चरक और सुश्रुत का योगदान विश्व में प्रसिद्ध है। संस्कृत में जो अन्य शास्त्र हैं उनमें खगोलविज्ञान, वास्तुशास्त्र, रसायनशास्त्र, ज्योतिषशास्त्र और विमानशास्त्र उल्लेखनीय हैं।

3. संस्कृतस्य इदं …………… वर्तते । (पृष्ठ 69)

हिन्दी सरलार्थ – संस्कृत को यह विशेषता है कि इसके साहित्य में विद्यमान सूक्तियाँ उन्नति के लिए प्रेरित करती हैं। बड़ों और छोटों के प्रति हमें कैसा व्यवहार करना चाहिए इसका व्यावहारिक ज्ञान संस्कृत ही देती है। भारत सरकार के विभिन्न विभागों में संस्कृत की सूक्तियाँ ध्येय वाक्य के रूप में स्वीकृत है। भारत सरकार के राजचिहन में प्रयुक्त सक्ति’सत्यमेव जयते’ (सत्य की ही विजय होती है) को सभी जानते हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद् का ध्येय वाक्य ‘विद्ययाऽमृतमश्नुते’ (विद्या से व्यक्ति अमरता प्राप्त करता है) है।

4. केचन कथयन्ति  ………………. ज्ञानविज्ञानपोषकम् । (पृष्ठ 70)

हिन्दी सरलार्थ – कुछ कहते हैं कि संस्कृत भाषा में केवल धार्मिक साहित्य है-यह धारणा उचित नहीं है। संस्कृत के ग्रन्थों में मानव जीवन के लिए अनेक प्रकार के विषय सम्मिलित हैं। महापुरुषों की बुद्धि, उत्तम लोगों का धैर्य और साधारण लोगों की जीवनपद्धति वर्णित है। इसलिए हमें संस्कृत अवश्य पढ़नी चाहिए जिससे मनुष्य और समाज का परिष्कार हो और कहा गया है
मित्र ! संस्कृत अमृत है। इसके वचन सरस (मनोरंजक) और सरल हैं। यह देश में एकता का मूल है तथा ज्ञान और विज्ञान को पुष्ट करने वाली है

RBSE Solution for Class 7 Sanskrit Chapter 13 अमृतं संस्कृतम्, Study Learner


Spread the love

Leave a Comment


error: Content is protected !!